Mirzapur News: लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता l समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी भी आयोजित की गई l अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक साधारण पाटिल परिवार में जन्मी महारानी अहिल्याबाई भगवान शिव की अनन्य भक्त, बड़ी ही धर्मनिष्ठ महिला थीं l जिन्होंने अपने राज्य में महिला शिक्षा व विधवा विवाह को प्रश्रय दिया। मालवा साम्राज्य में 28 वर्षों तक कुशलतापूर्वक शासन करने वाली न्यायप्रिय अहिल्या बाई होल्कर अपने लोक कल्याण व जनहितकारी कार्यों के कारण ही लोकमाता के रूप में विख्यात हुईं l जिनके राज्य में प्रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.