Mirzapur News: लॉन में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया
मिर्जापुर, जुलाई 22 -- Mirzapur News: चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेटलमेंट एरिया बंगला नंबर तीन रामघाट स्थित विंध्यवासिनी लॉन में रात घुसे चोरों ने डेढ़ लाख का माल पार किया। पीड़ित लॉन मालिक प्रवीण कुमार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि लॉन से एक एसी, चार एलईडी, तार, स्टार्टर, पीतल का चार नल, कॉपर का वायर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का समान चोर उठा ले गए। चोर बगल के बाउंड्रीवाल से चढ़कर लॉन के अंदर घुसे थे। अन्य कमरों में भी चोरी का प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पीआरवी मौका मुआयना कर वापस लौट गई। इस संदर्भ में चुनार कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.