मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में लायंस क्लब मिर्जापुर का 53वां इंस्टॉलेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्टालिंग अफसर पूर्व गवर्नर चैतन्य पांड्या ने लाइनेस्टिक ईयर 2026- 27 के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता एमजेएफ मनोज कुमार मैनी तथा सचिव प्रशांत अग्रवाल, ट्रेजरर पीएमजेएफ लायन मदन लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व उमाशंकर पांडेय, उपसचिव बीना बरनवाल व अन्य बोर्ड मेंबरों को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इससे पहले लायंस स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इंस्टॉलेशन कार्यक्रम पूर्व गवर्नर 321ई चैतन्य पांड्या ने बड़े ही उच्च तकनीक से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लोगों को शपथ दिलाया। यह पूरे लायंस स्कूल के सदस्यों व भदोही, ज्ञानपुर तथा अन्य स्थान से आए हुए अतिथि...