मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: विंध्याचल,हिंस। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अभिलाषा लिए मंगलवार को लाठी के सारे पहुंची बुजर्ग दंपति हर कोई सहानुभूति से भर उठा। मानवीय संवेदना से ओतप्रोत पुलिस अधिकारियों ने बुढ़ापे का सहरा बन पुण्य के भागी बनने से जरा भी नहीं चूके। पुलिस अधिकारियों बुजुर्ग दंपती को गेट नम्बर एक वीआईपी मार्ग से दर्शन के लिए भेज कर दर्शन-पूजन कराने में सहयोग प्रदान किया। पुलिस कर्मियों ने एक वृद्ध महिला को गोद में लेकर मां के गर्भगृह में ले जा कर दर्शन पूजन कराया। पुलिस की इस नेक पहल की लोगों ने तारीफ की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नवरात्र के तीसरे दिन विंध्यवासिनी दरबार उमड़े भक्त यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 4 लीड : नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों मे...