Mirzapur News: लगातार हो रहे बरसात का कहर
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर ,संवाददाता l लगातार हो रही बरसात के कारण नगर के सिविल लाइन स्थित लगभग 141 वर्ष प्राचीन विद्यालय एएस जुबली इंटर कॉलेज का कक्ष संख्या 3 मंगलवार को सुबह 6:25 पर ढह गया। संयोग था कि अभी बच्चे विद्यालय नहीं आए थे। विद्यालय का समय 7:30 से है। इस कक्ष में कक्षा 8 की कक्षाएं चलती थी। इस संबंध में चौकीदार ने प्रधानाचार्य राधाकांत त्रिपाठी को टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल विद्यालय आकर मौके की नजाकत को समझा और छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी। घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।विद्यालय भवन का निर्माण 3 अप्रैल 1885 को बाबू बेनी माधव दास द्वारा कराया गया था। विद्यालय की छतें अत्यंत पुरानी होने के कारण लगातार टपक रही थी, जिस पर जिला प्रशासन ने तत्परता बरतते हुए प्रोजेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.