मिर्जापुर, जुलाई 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता l कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज में बस से यात्रा कर रही महिला के बैग से आठ लाख के गहने चोरी हो गए। वह मिर्जापुर से सोनभद्र जा रही थीं। पीड़िता के पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। सोनभद्र निवासी अमिताभ मिश्र ने बताया कि उनकी पत्नी एक जुलाई को अपने दो बच्चों और दो भतीजी के साथ जिगना से ऑटो से रोडवेज पहुंची। यहां बस आने पर एक अज्ञात युवक ने मदद का बहाना बनाकर उनका सामान बस में चढ़ाना शुरू कर दिया। महिला के मना करने के बावजूद युवक ने जबरन सामान बस में रख दिया। इसके बाद उसने भीड़ का हवाला देते हुए महिला और बच्चों को बस की पिछली सीट पर भेज दिया। सामान के पास बैठे महिला के बेटे को भी पीछे भेज दिया। इसी दौरान युवक ने मौका पाकर बै...