मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। रक्षा बंधन पर राखी बांधने भाई के घर जाने वाली महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में शुरु की गयी मुफ्त यात्रा की सुविधा का बहनों ने जमकर लाभ लिया। रोडवेज की बसों से बीते 24 घंटे में 23 हजार 658 बहनों ने सह यात्री के साथ मुफ्त यात्रा की। रोडवेज की बसों में यात्रियों को पैर रखने की भी बेहतर जगह नहीं मिल पा रही थी। बड़ी संख्या में महिलाएं बसों के अंदर खड़ी होकर यात्रा करने के लिए विवश रही।प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सुबह सात बजे से ही रक्षा बंधन पर राखी बांधने भाई के घर जाने वाली महिलाओं के साथ ही एक सह यात्री को भी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दे दी थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़, रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी मुफ्त यात्रा की सुविधा के कारण रोडवेज की बसों मे...