Mirzapur News: रोटरी क्लब मिर्जापुर रॉयल्स के सदस्यों ने किया 24 यूनिट रक्तदान-संशोधित खबर उठाएं
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रविवार को रोटरी क्लब मिर्जापुर रॉयल्स की तरफ से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उत्साही नागरिकों ने 24 यूनिट रक्त दान किया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। रक्तदान शिविर से पूर्व अध्यक्ष तरनजीत सिंह ने कहा, "रक्तदान महादान है, जो किसी भी संकटग्रस्त व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रोटरी क्लब भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखेगा। सचिव प्रियंका पांडेय ने आभार जताते हुए कहाकि रक्तदाताओं, विशेषकर युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। युवाओं के योगदान से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों के लिए रक्तदान बेहद कीमती साबित होगा। इस दौरान क्लब के सदस्य वैभव भूटानी, वैभव जासवाल ,पद्माकर मिश्रा, मोहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.