मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम पंचायत बहुआर ग्राम सभा में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार सेवक पर अब्दुल कलाम पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र को पत्रक सौंप कर अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं ने निष्पक्ष जांच कर रोजगार पर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने अपने पत्रक में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा के तहत काम देने में रोजगार सेवक के मनमानी कई ग्रामीण रोजगार से वंचित हैं। पूर्व में भी पंचायत अधिकारी से शिकायत की गई,लेकिप समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन में कृष्णावती देवी, चिंता देव...