मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के बथुआ स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान परिसर में मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राजकीय आईटीआई संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन नोडल प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन एमएम शुक्ला ने किया। इस मेला में कुल 16 अधिष्ठानों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 568 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे कुल 183 बेरोजगार युवकों का चयन किया गया। संस्थान के उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश कुमार यादव, सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ,प्लेसमेंट प्रभारी नटराज नारायण दीक्षित, डीपीएम प्रगति पटेल, एमआईएस मैनेजर अचल सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार,शिवपाल, शुभम चंद्रा, कार्यदेशक अनिल कुमार, ब...