Mirzapur News: रोजगार मेले में 14 कंपनियों ने लगाया स्टाल,उमड़े युवा
मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के मवई कला स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। रोजगार मेले में 14 कंपनियों ने स्टाल लगाकर विभिन्न पदों के लिए युवाओं का पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया पूरी की। मेले में 450 से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया। रोजगार मेले में पंचशील डिग्री के बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भागीदारी की।
सरकार के प्रयास विधायक रिंकी कोल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.