मिर्जापुर, जुलाई 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अब बारिश के दिनों में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेहड़ा और पटेगरा नाला रेलवे पुल में भरे पानी से निजात मिल जाएगी। रेलवे ने दोनों पुलों के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अण्डरपास बनवाने का फैसला किया है। रेलवे के इंजीनियरों ने अण्डरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड और प्रदेश सरकार को भेज दिया है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही अण्डरपास के निर्माण के लिए सर्वें कराके निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दोनों स्थानों पर अण्डरपास बनवा दिए जाने से बारिश के दिनों में श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के लिए होने वाली दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। रेलवे ने विंध्याचल के पटेगरा नाला और रेहड़ा चुंगी के पास जल निकासी के लिए दो पुलों का निर्माण कराया था। इ...