Mirzapur News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार-चोपल रेल मार्ग पर राजगढ़ के सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर पत्थर रखने वाले आरोपी को चुर्क रेलवे पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार किया है। आरोपी राजगढ़ के सेमरा गांव का है। शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन टकराने से पत्थर के टुकड़े हो गए थे। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस आरोपी को लेकर चुर्क चली गई।
आरोपी की पहचान सोनभद्र के चुर्क आरपीएफ प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि छह जुलाई की रात साढ़े बारह बजे किसी ने चुनार-चोपन रेल मार्ग पर राजगढ़ के सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर पत्थर रख दिया था। उसी दौरान गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजिन ट्रैक पर रखे पत्थर से टकरा गया। पत्थर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। चालक ने ट्रेन को रोका और लूसा स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घटना से लगभग दस मिनट तक ट्रेन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.