Mirzapur News: रेलवे ट्रैक पर जख्मी हाल में पड़े यात्री की महिला सिपाही ने बचाई जान
मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के रेलवे कालोनी के सामने रेलवे ट्रैक पर जख्मी हालत में पड़े यात्री की महिला सिपाही ने जान बचाई। यदि ट्रैक से ट्रेन गुजरती तो यात्री की जान सकती थी।आरपीएफ प्रभारी चमन तोमर ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के शिखंडी बीटा गांव निवासी 20 वर्षीय नितेश पासवान अहमदाबाद एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। वह बरौनी से सूरत जा रहा था। ट्रेन सुबह जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन के रेलवे कालोनी के पास पहुंची। उसी समय ट्रेन में सवार नितेश नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। वह ट्रेन से गिरकर डाउन लाइन पर पड़ा था। उसी दौरान मार्निंग वॉक पर निकली आरपीएफ महिला सिपाही गायत्री पासवान ने देखा कि एक यात्री जख्मी हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.