Mirzapur News: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला अधेड़ का शव
मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि बरौधा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 50 से 55 के बीच है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास भी कोई कागजात नहीं मिले हैं। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.