Mirzapur News: रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, आठ जख्मी
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव के अचलपुर पुरवा में मंगलवार दो पट्टीदार रास्ते से ट्रैक्टर गुजरने को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। इलाज के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर के खेत में जाने से हुआ विवाद क्षेत्र के खोराडीह के अचलपुर पुरवा निवासी राम प्रसाद व सर्वेश कुमार आपस में पट्टीदार हैं। दोनों के खेत पर जाने के लिए एक ही रास्ता है। सर्वेश उसी रास्ते से ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर का एक पहिया राम प्रसाद के धान के खेत में चला गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.