Mirzapur News: राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने हरियाली तीज का किया आयोजन
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति नगर के तत्वावधान में हरियाली तीज का कार्यक्रम ओझला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की बहनों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, कजली, लोकगीत जैसे विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री के मंत्र से किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट बहनों को सम्मानित किया गया। मौके पर विंध्याचल विभाग कार्यवाहिका संध्या त्रिपाठी, राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात, बिनानी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. बीना सिंह, सीता, रजनी, रीता, डॉ. मंजू लता जायसवाल, उमा बरनवाल आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.