मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के 13 खिलाड़ियों का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। चयनित खिलाड़ियों में राजकीय हाईस्कूल भुईलीखास के दस और आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के दो खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा पंचायती राज शिक्षण संस्थान का एक खिलाड़ी भी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी बालिका वर्ग में छह खिलाड़ियों का चयन बालिका वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग से स्नेहा (41 किग्रा), अंडर-17 वर्ग से श्वेता यादव (44 किग्रा), प्रीति कुमारी (48 किग्र...