मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां के सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में आयोजित मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कई जोड़ कुश्तियां खेली गईं। बीएलडब्ल्यू वाराणसी के सर्वेश यादव का विभिन्न भार की कुश्ती में दबदबा रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में कुश्ती कौशल, दांव-पेंच का रोमांचकारी प्रदर्शन कर कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहलवानों का वजन कराया गया विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम से लेकर 86 किलोग्राम भार वर्ग तक के मुकाबले में महिला और पुरुष पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती पेश की। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों और प्रतियोगिता में कुश्ती...