Mirzapur News: राशन लेने जा रहे साइकिल सवार वृद्ध की कार के धक्के से मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ के पास रविवार की शाम कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वह कोटेदार के यहां राशन लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घटना के बाद कार लेकर फरार चालक को पुलिस ने ड्रमंडगंज के भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास पकड़ लिया है।
राशन लेने जाते समय कार ने मारी टक्कर लालगंज के पटेहरा पांडेय गांव निवासी 60 वर्षीय ललई प्रजापति किसान थे। वह घर से साइकिल लेकर निकले। बस्तरा गांव स्थित कोटेदार के यहां राशन लेने जा रहे थे। जैसे ही बस्तरा मोड़ से मुख्य मार्ग पर पहुंचे। तभी मिर्जापुर से रीवां की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में ललई गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.