Mirzapur News: राम-भरत मिलाप की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु
मिर्जापुर, नवम्बर 18 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां डीह स्थित कश्यप कुंड के मूंछधारी हनुमान मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मानस प्रवचन के दूसरे दिन मंगलवार रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक ऋचा मिश्रा ने राम-भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। उन्होंने भरत के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे त्याग, प्रेम और भक्ति की प्रतिमूर्ति थे। श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने पर अयोध्या की राजगद्दी भरत को मिली, लेकिन उन्होंने राजसुख ठुकरा दिया। नंदीग्राम में पर्णकुटी बनाकर रहे और श्रीराम की खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर उनकी पूजा की। उन्होंने 14 वर्षों तक तपस्वी की तरह जीवन बिताया।चित्रकूट में राम-भरत मिलाप का प्रसंग सुनाते हुए कथा वाचक ने बताया कि भरत श्रीराम के चरणों में गिर पड़े और श्रीराम ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.