मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: लहगंपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां के प्रांगण में चल रहे आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला के आठवें दिन वन गमन की लीला हुई। रामवन गमन प्रसंग का भावपूर्ण प्रस्तुति देख दर्शन भावुक हो गए। पिता राजा दशरथ की मर्यादा और माता कैकई के वचन का पालन करने के लिए श्री राम ने राजपाट छोड़कर पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए प्रस्थान किया। कलाकारों ने पिता पुत्र के स्नेह और वियोग की पीड़ा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दुबे, राहुल पांडेय, जयप्रकाश दुबे, जगत नारायण दुबे, राधे मोहन चौबे, सुरेंद्र कुमार चौबे, गेंदा प्रसाद दुबे, लक्ष्मी नारायण दुबे, विजय दुबे, बृजभूषण चौबे, गौरव दुबे, दुर्गेश तिवारी, चंद्रश...