Mirzapur News: रामलीला देखने जा रहे मोपेड सवार को वाहन ने कुचला, एक की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। पड़री थाना के मोहनपुर पहाड़ी के पास बीती रात रामलीला देखने जा रहे मोपेड सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।हादसे में भरपुरा गांव निवासी भोलानाथ (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार प्यारेलाल (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। भरपुरा निवासी भोलानाथ और प्यारेलाल मंगलवार की रात लगभग दस बजे मोपेड से रसौरा में रामलीला देखने जा रहे थे। मोहनपुर पहाड़ी के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.