मिर्जापुर, अक्टूबर 15 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी गांव के पास बीती रात रामलीला देखने जा रहे मोपेड सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। पड़री के भरपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय भोलानाथ व 70 वर्षीय प्यारेलाल मंगलवार की रात लगभग दस बजे मोपेड पर सवार होकर निकले। दोनों क्षेत्र के रसौरा गांव रामलीला देखने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: रामलीला देखने जा रहे मोपेड सवार को वाहन ने कुचला, एक की मौत जैसे ही मोपेड सवार मोहनपुर पहाड़ी गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज ...