Mirzapur News: रामलीला के कलाकार चुनरी व पुरस्कार से सम्मानित
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: जिगना। क्षेत्र के सिहौली गांव स्थित श्री सरस्वती रामलीला समिति के मंच पर मंगलवार को रामलीला के पात्रों और कलाकारों को मां विंध्यवासिनी की चुनरी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी इंदुजा दुबे और रमाकांत उर्फ लल्लन दुबे ने व्यास बंशीधर तिवारी, राम बने सुमंग दुबे, लक्ष्मण बने अर्पित मिश्रा और हनुमान बने विजय शंकर पांडेय सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान समिति के संस्थापक श्रीकांत तिवारी, अध्यक्ष राजन दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.