मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के सामने बिसारती की दुकान में सांड़ को दुकानदार बीती रात बंद कर घर चला गया। सुबह मालिक ने दुकान का शटर उठाया तो अंदर का सारा सामान तितर बितर था। शटर उठते ही अंदर से सांड़ भाग निकला।विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित निवासी रुस्तम अली ने जिगना थाने के सामने बिसारती व गिफ्ट पैक की दुकान खोल रखा है। दुकानदार ने जैसे ही शटर उठाया पूरी रात दुकान में फंसकर अकुलाया सांड़ उछल कूद करते हुए भाग निकले। दुकानदार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात नौ बजे दुकान का शटर गिराया, चाबी बंद कर घर चला गया। सांड़ कब और कैसे दुकान में घुसा, कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जैसे ही शटर उठाया सांड़ निकलकर भाग निकला। पूरी रात दुकान में बंदी बने सांड़ ने बाहर निकलने के चक्कर में उछल कूद कर बिसारती...