मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के रामबाग स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में हुई बैठक में कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न किए जाने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहन लाल यादव ने डार्करूम सहायकों का ग्रेड पे 4200 किए जाने की मांग की। श्याम लाल ने कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला लटकाए जाने पर नाराजगी जतायी। कहाकि कर्मचारियों का एसीपी, टीए, डीए एवं माघ मेला ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया। बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में बबलू खान, लाल साहब, मोहन लाल, डॉ. शहनवाज आलम, राजकुमार, मिथिलेश, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...