Mirzapur News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषदने संयुक्त राष्ट्र की 81वीं वर्षगांठ मनाई
मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के रामबाग स्थित संघ भवन शाखा में संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मोहन लाल यादव ने संयुक्त राष्ट्र की 81वीं वर्षगांठ मनाया। कहा कि विश्व में प्रत्येक देश अमेरिका, ईरान, इजरायल, रूस तथा यूक्रेन आपस में जोरों से युद्ध कर रहे हैं, हमारी पृथ्वी युद्धग्रस्त हो गई है। कर्मचारी नेता डॉ. शाहनवाज खान ने कहा कि विश्व हमारा परिवार है, इसकी रक्षा करना सबका अधिकार है। विश्व शांति के लिए एकजुट होना आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष जगदीश खरवार, जिला मंत्री मिथिलेश तिवारी, महासंघ के जिलाध्यक्ष लाल साहब, कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय ने विचार प्रकट किए। बबलू खान, डा. शाहनवाज खान, राजकुमार यादव, आशा संघ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, शाहाना बेगम, विजयलक्ष्मी, दुर्गाजी, पूनम, प्रामोद उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Farrukh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.