मिर्जापुर, सितम्बर 16 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व टीम ने हलिया में मकान निर्माण को लेकर चल रहे विवाद मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच कर स्थानीय लोगों का बयान दर्ज किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रत्नेश कुमार दुबे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार हलिया राजू यादव, क्षेत्रीय लेखपाल विनोद के साथ मौके पर पहुंच कर ग्राम प्रधान समेत आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। अधिवक्ता का आरोप है कि उनके बाहर रहने का फायदा उठाकर दिनेश अग्रहरि व रीना अग्रहरि विवादित स्थल पर जबरन मकान का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: तालाब की पैमाइश पर ग्रामीणों का हंगामा, पुराने रिकॉर्ड से जांच की मांग शिक...