मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें मां का प्रसाद एवं चुनरी भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विंध्याचल स्थित एक होटल में लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर आलोक बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...