Mirzapur News: राजगढ़ की टीम ने नगर क्षेत्र को आठ रन से किया पराजित,जीता ट्राफी
मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पहाड़ी विकास खंड के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय सब जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल की दृष्टि से छह जोन में विभाजित जनपद में से केवल दो नगर एवं राजगढ़ जोन के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए राजगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों के लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पिछा करते हुए नगर क्षेत्र की टीम निर्धारत ओवर में महज 85 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई। इस तरह राजगढ़ की टीम नगर क्षेत्र को आठ रन से पराजित कर अलगे चरण यानी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: विद्यालीय राज्य क्रिकेट 12 वर्षीय अनन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.