मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शासन ने शिक्षा की रोशनी जलाने के लिए सरकार ने गांव-गांव समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय तो स्थापित कर दिए, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राएं और शिक्षक सभी परेशान हैं। जिला मुख्यालय से सबसे निकट के कोन ब्लाक के बल्लीपरवा स्थित उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल ऐसी ही दुर्व्यवस्था का शिकार है। जहां पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: राजकीय इंटर कॉलेज बदहाल, घास-फूस और गंदगी से घिरा परिसरस्कूल परिसर की स्थिति स्कूल परिसर के अंदर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर पूरे गांव के नाली का गंदा पानी बहाया जा रहा है। लगातार जल जमाव से विद्यालय भवन को खतरा तो है ही, गंदगी से उठ रही बदबू से डेंगू, मलेरिया जैसे घातक संक्रमित बीमारियों को ख...