मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित राजकीय उद्यान से शुक्रवार को नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संकल्प को साकार करने की दिशा में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। पार्क में भ्रमण करने आए स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ मिलकर लगभग 100 पौधों लगाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नगर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। नागरिकों से अपील किया कि वे अपने माता-पिता, दादा-दादी, पूर्वजों, परिजनों अथवा प्रियजनों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर घोषणा किया कि यदि किसी नागरिक, विद्यालय, महाविद्यालय, सामाजिक संस्था, धार्मिक स्थल, मोहल्ला समिति या...