मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: नरायनपुर,हिन्दुस्तान संवाद। कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच के जरिए विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच देने की दिशा में सनबीम स्कूल नरायनपुर ने नई पहल की है। विद्यालय में विकसित कला एवं रचनात्मकता केंद्र 'सृजन' का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बीएचयू से जुड़े कला एवं संगीत क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. लयलीना भट्ट (भरतनाट्यम), प्रोफ़ेसर डॉ. जया शाही (वोकल म्यूजिक), प्रोफ़ेसर डॉ. राकेश कुमार (बांसुरी वादन) एवं प्रोफ़ेसर डॉ. सुनील कुमार पटेल (पेंटिंग) ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह एवं अभिनव सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्लांट एवं अंगवस्त्र भेंट किया।विद्यार्थियों ने 'राग गंगा' के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत व क्लासिकल रिसाइटल ने भी उपस्थित लोगों की खूब...