मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के निफरा गांव में रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के बंद मकान में घुसे चोरों ने नगदी व लाखों के आभूषण पार कर दिया। चार दिन बाद वापस घर लौटने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर उड़ायाघटना का विवरण निफरा गांव के राजकुमार यादव की पत्नी कुसुम यादव रक्षाबंधन पर परिवार संग मायके महुआरी कला गांव गई थीं। चार दिन बाद जब वह वापस अपने घर लौटी तो संदूक का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दो और संदूक के ताले भी टूटे थे। पीड़ित के अनुसार चोर घर से लगभग 50 हजार रुपये नगद और लगभग पांच लाख रुपये आभूषण चुरा ले गए हैं। घर ...