Mirzapur News: रंगोली में बच्चों ने उकेरे दीपावली के आकर्षक रंग
मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। दीवाली पर शनिवार की रात पुलिस लाइन में वामा सारथी की ओर से पुलिस परिवार के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा। बच्चों ने विभिन्न रंगों और आकृतियों से सजी सुंदर रंगोलियां बनाईं। उनकी कलात्मक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.