मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। राज्य परियोजना कार्यालय के प्राथमिकता वाले कार्यों यू-डायस प्लस के अंतर्गत स्टूडेंटस प्रोग्रेशन, अपार आईडी सृजन एवं ड्रापबाक्स इंपोर्ट करने में लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने जनपद के सभी 12 ब्लॉकों को खंड शिक्षा अधिकारियों को शुक्रवार को कारण बाताओ नोटिस जारी किया। कारण बताओ नोटिस में बीएसए ने कहा कि बार-बार क निर्देश के बावजूद डेटा शेयर नहीं किया गया। उन्होंने अन्य पेडिंग कार्य एक पेड़ मां के नाम, उल्लास और आरटीई के कार्य तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि इस बावजूद भी कार्य पूरा न होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में दुरुस्त करें यू-डायस प्लस का डाटा, लापरवाही पर प्रधानाध्यापक हो...