मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। यूनिसेफ के राज्य स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी सत्यवीर सिंह ने सीएम फेलो के साथ मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया और विकास खंड के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र बरया का क्षेत्र भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं, लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमित जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। लाभार्थियों से सेवाएं लेने में आ रही दिक्कतों और उनके अनुभवों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से भी फीडबैक लिया गया। भ्रमण के बाद उन्होंने बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय संग बैठक कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति साझा की। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले में संध्या चौपाल ...