Mirzapur News: युवती को भगाने वाले पर केस दर्ज
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: जिगना। थाना क्षेत्र के एक गाँव से युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गाँव निवासी मनीष सोनकर के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया कि बीते 15/16 की रात युवती घर से गायब हुई थी। आस पास के सीसीटीवी कैमरे में युवती के साथ नामजद आरोपी को जिगना की ओर जाते हुए देखा गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवती को भगाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.