Mirzapur News: युवक पर जानलेवा हमला
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरकुठिया पाण्डेयपुर गांव निवासी प्रीतम 19 अक्तूबर को अपने ससुराल नरायनपुर जा रहा था। आरोप हैकि रास्ते में प्रियांशु व तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे के राड से हमला कर दिए। सिर में गंभीर चोट आई। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.