मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार युवक की जंगल में ले जाकर बेल्ट से पिटाई के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। पीड़ित पर आरोपी की बहन को मोबाइल पर मैसेज करने का आरोप है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक की कुछ लोग बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच की और पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी लालगंज के राजपुर गांव निवासी नौशाद, लायन गांव निवासी जानेआलम...