Mirzapur News: मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनाई जयंती
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। तरकापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि इश्तियाक अंसारी व विशिष्ट अतिथि रोशन अली अंसारी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस रहें। कार्यक्रम का आयोजन आशिफ अली मंसूरी पूर्व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति योगदान की चर्चा की। कार्यक्रम में हाफ़िज़ सैफ, अबुल हसन अशर्फी, आशिफ एजाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, मो. शमीम, मो. आदिल, एहतिशाम, अब्दुलगनी उपस्थित रहें। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: प्रथम शिक्षामंत्री की 138वीं जयंती पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.