Mirzapur News: मोर्चाघर गंगा घाट के कटान को रोकने के लिए दो करोड़ स्वीकृत
मिर्जापुर, नवम्बर 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के मोर्चाघर मैदान के पास अब गंगा का कटान नहीं होगा। शासन ने गंगा घाट की पीचिंग कराने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। मिर्जापुर कैनाल डिवीजन करीब पांच सौ मीटर लंबे घाट की पीचिंग कराएगा। इससे मोर्चाघर मैदान के पास बारिश के दिनों में गंगा के जलस्तर में होने वाली वृद्धि से हो रहे कटान को रोका जा सकेगा। साथ ही नगर की तरफ बढ़ रहे गंगा के दायरे को भी आसानी से रोक दिया जाएगा। बारिश के मौसम में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से नगर के विभिन्न स्थानों पर कटान हो रहा है। घाटों के कटान से गंगा का दायरा नगर की तरफ बढ़ने लगा है। वहीं नगर के मोर्चाघर के पास गंगा का कटान काफी तेज हो गया है। बीते पांच वर्षों में करीब तीन सौ मीटर मिट्टी कट कर गंगा में समाहित हो गई। इससे मोर्चाघर का मैदान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.