मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली के बरकछा गांव मुर्गा पार्टी में मारपीट के दौरान मेकैनिक की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को शनिवार गिरफ्तार कर किया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। मृतका की पत्नी ने आरोपियों पर पैसे के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

मेकैनिक की पृष्ठभूमि देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 55 वर्षीय महेश बिंद सेल्फ डायनमो के मिस्त्री थे। उनकी बरकछा गांव में दुकान थी। 19 सितंबर को दुकान पर मुर्गा पार्टी के दौरान मारपीट हो गई थी। मारपीट में महेश गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। परिजनों ने उसे प्रयागराज में उपचार के बाद घर लेकर चले आए। यहां हालत बिगड़ने पर वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गुरुवार की रात महेश की मौत हो गई। सूचना पर पहु...