मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: राजगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में खेत का मेड़ काटने को लेकर जीजा साले में विवाद हो गया। जीजा ने साले सरहज, भतीजे एवं सांस की पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी सत्य प्रकाश पटेल तथा राजेन्द्र पटेल दोनों दूर के रिश्ते से आपस में जीजा साला हैं। दोनों की जमीन पास में ही है। दोनों में जमीन संबंधित विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। मारपीट में 50 वर्षीय सत्य प्रकाश, 45 वर्षीय हीरावती देवी, 22 वर्षीय आलोक कुमार सिंह, 16 वर्षीय अंकित सिंह तथा 70 वर्षीय गुलाबी देवी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...