मिर्जापुर, सितम्बर 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। हरितालिका तीज की पूर्व संध्या पर श्रीजी फाउंडेशन की तरफ से नगर के महंथ शिवाला स्थित बाबा भुनवेश्वर नाथ मंदिर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का प्रायोजक स्किलअप एकेडमी की तरफ से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना सोनकर, द्वितीय स्थान प्रीति गुप्ता तथा तृतीय स्थान हीना सिद्दीकी ने प्राप्त किया। श्रीजी फाउंडेशन की ट्रस्टी साधना सुनील गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत बनाते है। संस्था की निदेशक डॉ. कांति सिंह और सीईओ डॉ. संदीप पाण्डेय ने प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: हरितालिका तीज पर हुई मेंहद...