मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्याचल शारदीय नवरात्र मेला ड्यूटी से पहले ही दिन पंचायत राज विभाग के 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिससे मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। जिसे अनुशासन हिनता मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने गैर हाजिर सफाई कर्मचारियों का अनुपस्थित दिन का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही डीपीआरओ ने तीन दिन के अंदर साक्ष्य के साथ स्पष्टिकरण देने का निर्देश दिया है। उधर डीपीआरओ ने विंध्याचल मेले में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए छानबे ब्लाक के दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी गोपलपुर स्थित आरआरसी सेंटर से संबद्ध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...