मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह के तिलठी गांव मेला ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही अचानक अचेत होकर गिर गई। पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। विकास खंड कोन क्षेत्र के तिलठी गांव में श्री रामलीला समिति की ओर से भरत मिलाप मेला का आयोजन था। मेले में महिला सिपाही अर्चना दीक्षित रविवार की शाम से ही मेला ड्यूटी में लगी थी। सोमवार की सुबह लगभग चार बजे ड्यूटी के दौरान अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। महिला सिपाही अर्चना दीक्षित को अचेत देख उनकी साथी महिला सिपाही व ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने मेला ड्यूटी में लगी एक महिला स...