मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार डीआईजी पूनम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 10 से 21 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। जिले के अलावा वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही और अन्य जिलों व मध्य प्रदेश, बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। डीआईजी ने विभिन्न मार्गों से विंध्याचल की ओर आने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News:...