Mirzapur News: मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे
मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। छानबे ब्लाक के बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज में मंगलवार को "मेरे सपनों का भारत" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध,चित्रकला,भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। महाशक्ति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षकों को भी बधाई दी गई। जिन्होंने अपने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.